राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बली विसुनपुरा गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये। जहां इलाज के दौरान घायलों की पहचान एक पक्ष से स्व बलि राय के 50 वर्षीय पुत्र जमुना राय,अशोक राय के 17 वर्षीय पुत्र हरिकेश कुमार और दूसरे पक्ष से छोटेलाल राय के 43 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी,26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार,स्व शिवनाथ राय के 45 वर्षीय पुत्र गुलाब राय के रूप में हुई।मामले में घायलों ने बताया कि जमीन पर कब्जा करने की नियत से रखी पलानी मे आग लगा दिया जिसमें जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में दोनों पक्षों के तरफ से थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है मामले में पुलिस द्वारा मौके पर चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग