राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सुंदर गांव मे बेटे ने गलत बातों का विरोध करने पर मां बेटी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान सुंदर गांव निवासी शिवसागर दास की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी और 18 वर्षीय विवाहिता पुत्री मधुवाला देवी के रूप में हुई। मामले में घायल आशा देवी ने बताया कि उसका बेटा गलत संगत में पड़कर शराब बेचते वालों के साथ है वही विवाहिता बेटी को घर पर रखे हैं उसी का विरोध करने पर मारपीट की जाती है जिसमें शनिवार की शाम मारपीट कर मां बेटी को घायल कर दिया गया।वही पहले भी उसके द्वारा मारपीट की घटना हो चुकी है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग