पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चालीस आरडी बाजार के पास ग्राहक के यहां से पानी का मोटर मरम्मत करने के लिए लेकर घर जाने के दौरान चार पांच लोगों द्वारा घेरकर छिनतई करने के दौरान चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।वही हजारों रूपये नगद छिन लिए गए। घायल को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवलिया गांव निवासी प्रभुनाथ राय का 27 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि उसकी राजापट्टी में मोटर इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की दुकान है वही से शाम में दुकान बंद कर दो पानी का जला मोटर ग्राहक के दरवाजे के यहां से लेकर घर जा रहा था कि चालीस आरडी के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पीछे करकर छिनतई करने लगें जिसमें विरोध करने पर चाकू मार घायल कर दिए और पानी का दो मोटर व हजारों रूपये छीन फरार हो गए। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग