पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी पंचायत के महेश छपरा गांव निवासी भूतपूर्व मुखिया डॉ नरेश कुमार सिंह के पुत्र डॉ आशुतोष कुमार ने रविवार को पंचायत के हर गली व सड़कों में सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग किया गया। इसके साथ ही डॉ आशुतोष की ओर से हर घर का सेनेटाइजर और लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इसके साथ ही विश्व व्यापी महामारी के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए उन्होंने ने कहा कि इस दौर में घर से बाहर नहीं निकलना ही बुद्धिमानी है। उन्होंने पंचायत के महेश छपरा,सिउरी,सिकटी गोला,सिकटी गांव में स्वयं लोगों से मिलकर कोरोना से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच मास्क भी बांटे। उन्होंने कहा कि गांवों में जागरूकता की बहुत अधिक जरूरत है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि वे अपने को दूसरों के स्पर्श से बचाएं। खांसी,जुकाम,तेज बुखार और गले में दर्द की शिकायत हो तो तुरन्त पीएचसी जाएं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और भीड़ में नहीं जाने की सलाह दी। मौके पर अनिकेत कुमार,शिक्षक अरविंद सिंह,सोनू सिंह, अंकित कुमार,जितेश सिंह, लाल सिंह,सूरज सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग