पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना परिसर से थोड़ी ही दूरी पर शनिवार की देर शाम जेसीबी और शादी समारोह में बैण्ड बजाने जा रहें बैण्ड पार्टी सवार ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक समेत ऑटो में सवार बैण्ड पार्टी के 8 सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने घायल चालक और बैण्ड पार्टी के सदस्यों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां घायल ऑटो चालक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा तख्त टोला गांव निवासी चन्द्रमा राय का 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार राय और बैण्ड पार्टी की पहचान डुमरसन गांव दीनानाथ साह (28 वर्ष) पिता रामदेव साह, पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी शमशेर आलम (20 वर्ष) पिता बुधन साई, कृष्ण कुमार (18 वर्ष) पिता अमीन शर्मा, मुस्कान (25 वर्ष) पिता विश्वनाथ राम,सहरसा जिला के कासनगर निवासी राजेश कुमार (21 वर्ष)पिता बेचन ताती, खगड़िया जिला के बेला गांव निवासी गुलशन कुमार (21 वर्ष) पिता राजेंद्र राम,दरभंगा जिले के मुस्कान (14 वर्ष) राम बेलास सदा के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने घायल चालक के पैर में फ्रैक्चर और गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही मामूली रूप से घायल बैण्ड पार्टी का इलाज किया गया। घायल चालक ने बताया कि वह शादी समारोह में बैण्ड बजाने मढ़ौरा के मिर्जापुर जा रहे थे कि मशरक दलित टोला के पास अनियंत्रित जेसीबी ने सामने से टक्कर मार दी जिसमें सभी घायल हो गए और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर थाना पुलिस ने जेसीबी और क्षतिग्रस्त आटो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल कर रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग