राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे कोविड-19 टीकाकरण स्थल राजेन्द्र कॉलेज पोखरा एवं शेखटोली का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासुमगंज द्वारा किया गया।शेखटोली में डॉ. राजीव रंजन सिंह व शान्ति कुमारी-एलएस द्वारा लोगों को डोर-टू-डोर टीका लेने हेतु जागरुक किया गया। लोगों को भ्रम एवं अफवाहों से बचते हुए टीका लेने की अपील किया गया। डॉ. सिंह ने वैक्सीन को सुरक्षित एवं कोरोना को हराने में सबसे कारगर हथियार बताया। साथ ही सरकार के गाईड लाइन मास्क एवं दो गज की दूरी का पालन करने को भी लोगों से अपील की।
इस अवसर पर सेविका नजहत बानो एवं किशोर कुमार आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग