राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विभन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिसमे छपरा-सिवान मुख्यमार्ग के सोनिया गांव के समीप शनिवार की देर रात ट्रक और टेम्पू की जबरदस्त टक्कर में टेम्पू सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसकी जानकारी मिलते ही दाउदपुर पुलिस दलबल के साथ पहुच मौके से ट्रक को चालक समेत अपने कब्जे में लिया। वहीं सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जिसमे दो टेम्पू सवार घायल को छपरा बेहतर इलाज के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त टेम्पो पर थाना क्षेत्र के बरवा गांव निवासी रामबालक सिंह के विवाहिता पुत्री अपने ससुराल रघुनाथपुर से मायके आ रही थी। तभी टेम्पू ट्रक की भिड़ंत में बुरी तरह जख्मी हो गयी। शुक्र रहा कि टेम्पू दुर्घटना के दो बच्चे बालबाल बच गए। उधर ट्रक चालक सह मालिक रामप्रवेश राय जो कि मोतिहारी के है। पुलिस के हिरासत में है वही ट्रक जप्त कर पुलिस थाना लाया। उधर गरखा थाना क्षेत्र में हाइवा की ठोकर से एक मोटरसाइकिल सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें पुलिस की सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक युवक दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी प्रेम शर्मा का पुत्र शनी कुमार जबकि एक जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव का बताया गया। वही  जख्मी शनी कुमार को गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया जिसकी स्थिति चिंता जनक बतायी जा रही है। दोनों युवक किसी विवाह कार्यक्रम में सट्टे पर जा रहे थे। दोनों बैंड पार्टी के सदस्य है।