राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह ने कोविड 19 वैक्सीनेसन को ले कर लोगों को जागरूक करने पर बल देते हुए कहा कि आम आदमी में कोविड 19 वैक्सीनेसन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसे हम सबको मिलकर दूर करवाना है। और कोरोना महामारी से देश को मुक्त कराना है। साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की नीतीश सरकार को आम जनता का विरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई अपने चरम सीमा तक पहुंच गया है और सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अगर सरकार ने महंगाई पर जल्द से जल्द काबू नही पाया तो मजबूरन हमें देश व्यापि आंदोलन करना पड़ेगा। इस वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष सुशील के साथ प्रदेश के जिला पार्षद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ पंकज कुमार सिंह, प्रदेश महिला अध्यक्ष उमा दफतूआर के साथ साथ बिहार के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग