राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एकमा थाने के पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल व मुफस्सिल थाने की पुलिस के सहयोग से छपरा शहर के रावल टोला में छापेमारी कर लम्बे समय से फरार शराब के तस्कर जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार शराब के तस्कर को जेल भेजने की कार्रवी की है। बताया जाता है कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते लम्बे समय से न्यायालय में मामला लंबित था। डीआईजी मनु महाराज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग