राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के एकमा गांव स्थित ललन महतो के घर में के घर में घूस कर शनिवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लगभग चार लाख रुपये समेत लाखों के आभूषण आदि सामान लूटने लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा एकमा थाना पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। बताया गया है कि घर के सभी लोग एकमा हाई स्कूल के समीप ललन महतो की पोती पूजा की आयोजित शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए चले गए। इसी दौरान अपराधियों द्वारा घर में घूस कर वहां मौजूद एक युवक को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। वहीं जानकारी पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया संदेहास्पद स्थिति में अपनी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग