राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में 99 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से लैब टेक्निशियन सुनील कुमार गुप्ता द्वारा टेस्ट किया गया। इस टेस्ट में साधपुर गांव के एक मरीज कि रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पायी गयी। वहीं हंसराजपुर मध्य विद्यालय सहित छह टीकाकरण केन्द्रों पर 45 वर्ष के अधिक उम्र के 81 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। बीडीओ डॉ कुन्दन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार तिवारी व बीएचएम राजू कुमार आदि के द्वारा अभियान चला कर लोगों से कोविड-19 की वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूकता फैलायी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग