राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने सोनौली पंचायत के लोगों को दिया खाद्यान
मशरक(सारण)। प्रखंड के सौनौली पंचायत में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने पंचायत के बलुआ टोला,पचरूखवा डीह टोला के जरुरतमंद लोगों को चावल, दाल, आलू-प्याज, सरसों तेल, नमक, साबुन मास्क के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया। वहीं उन्होंने कहा की लगातार मेरी नजरें अपने पंचायत क्षेत्र के लोगों के उपर है। जैसे ही पता चलता है कि कोई असहाय लाचार गरीब कोई परिवार भूखा है, उसके लिए हम तैयार हैं, मेरी कोशिश रहेंगी कि कोई भूखा नहीं रहेगा और मैं उस जरुरतमंद परिवार के लिये हर तरह से मदद के लिये खङा हूँ। मौके पर लखन यादव, विकास राम, इरसाद खान, नन्हे खान, अख्तर शाह, रोजादिन, समीर खान, मनउर खान, नजरू खान मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग