अलग-अलग गांवों में मारपीट में तीन घायल, एक रेफर
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मामूली बातों के लिए हुए मारपीट में दो युवती और एक महिला घायल हो गई। पहले मामले में थाना क्षेत्र के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव में पहले से चलें आ रहे मामूली विवाद में एक युवती को आधा दर्जन लोगों ने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवती को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां युवती की पहचान मजिस्टर राय की अठारह वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रुप में हुई। घायल युवती के पिता ने बताया कि पहले भी पड़ोसी द्वारा मारपीट की घटना हुई है। जिसमें केस किये है उन्हीं लोगों द्वारा फिर से मारपीट कर मेरी बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीएचसी पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने घायल युवती की गंभीर हालत देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में कर्ण कुदरिया गांव में युवकों द्वारा गुली-डन्डा खेलने के दौरान गुल्ली पास के घर में बार बार जाने पर कहां सुनीं में मारपीट की घटना में मौसाहेब हुसैन की पैंतीस वर्षीय पत्नी हसबुन निशा और तेरह वर्षीय पत्नी मुस्कान खातुन घायल हो गई। घायलों को इलाज के पीएचसी में भर्ती कराया गया। वही दोनो मामलों में पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग