छपरा: सेमल सराय चवर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति घायल, मवेशी की मौत

मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमल सराय चेवर में गुरुवार की दोपहर तेज आंधी व बारिश के साथ आकाशिय बिजली गिरने से एक मवेशी कि मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उक्त घायल व्यक्ति बहुआरा पट्टी गांव निवासी शिवलोचन साह का 35 वर्षीय पुत्र मिथलेश साह बताया जाता है। घायल को स्थानीय लोग व परिजन के सहयोग से आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने इलाज कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया।जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति अपनी भैंस को लेकर अपनी गांव के समीप चेवर में चारा खिलाने के लिए लेकर गए हुए थे तभी आकाशिय बिजली गिरने की चपेट में आ गए जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग