टायर फर्निचर की दुकान में हजारों रुपयों के सामान की चोरी
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के पास फर्निचर, टायर की दुकान में चोरी में हजारों रूपये के सामानों की चोरी की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी कामेश्वर ठाकुर के पुत्र चन्देशवर ठाकुर ने बताया कि उसकी मशरक मुन्नी मोड़ के पास लकड़ी फर्निचर के साथ मोटरसाइकिल टायर ट्यूब की दुकान हैं। उसी दुकान का करकट सड़काकर दुकान के अन्दर लकड़ी में छेद करने वाला और रंदा मशीन के साथ मोटरसाइकिल का दस टायर, ट्यूब चोरी कर ली गई है। गुरुवार की सुबह दुकान पर आने पर इसकी जानकारी हुई। मामले में मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग