राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चंदेश्वर मोड़ के पास भूआल बाबा के पास बंद मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। चोरों द्वारा मकान के छत पर सीढ़ी रूम का करकट उखारकर अंदर प्रवेश कर बंद कमरें का ताला तोड़ हजारों रूपये की संपति चोरी कर ली गई है। मामले में सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चौरसिया पिता तारकेश्वर चौरसिया ने बताया कि उनका ससुराल मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में हैं ससुराल वालों ने भूआल बाबा के पास एक मकान बनाकर बंद कर आसाम रहते हैं वही बंद मकान की देख रेख उन्हीं के जिम्मे है। जिसमें वे देख रेख में मुख्य दरवाजा का ताला खोल अंदर गए तो बंद कमरों तोड़ कपड़ा, वर्तन,गैस सिलेंडर चूल्हा और कीमति समानों की चोरी कर ली गई है।चोरो ने कमरों में बंद पेटी आलमीरा और वाक्स पलंग को तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वही चोरी की घटना कब हुई है बताया नही जा सकता है मकान पिछ्ले कई महीनों से बंद पड़ा है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग