पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री के अड्डे पर छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही मौके पर अवैध शराब विक्रेता फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिकटी भिखम गांव में अवैध शराब बिक्री की जा रही है जिस पर जमादार ओम प्रकाश यादव और अजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई मौके पर पुलिस बल को आता देख शराब विक्रेता फरार हो गया मौके पर 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में सिकटी भिखम गांव निवासी सिकंदर चौधरी व मुन्ना चौधरी पिता स्व दुखी चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।वही दोनों शराब विक्रेताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग