राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के छोट झौवा गांव में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए चंडी पाठ का आयोजन संत श्रीधर दास जी महाराज के शिष्य आचार्य सियाराम दास के नेतृत्व में की गई। मन्त्र जाप व पूजन हवन से माहौल भक्तिमय हो गई।आयोजन अवकाश प्राप्त रेलवे के गार्ड नागेन्द्र प्रसाद राय ने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम की आयोजन कराई। आचार्य सियाराम दास ने कहा है कि माता के शरण में जाने से महामारी बीमारी और लाचारी से मुक्ति मिलती है। पूजन का उद्देश्य वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति दिलाने हेतु की गई। राजू कुमार, अनिल कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग