राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छप रा-सीवान रेल खंड पर एकमा रेलवे स्टेशन से पश्चिम आमडाढ़ी गांव के नजदीक निर्माणाधीन रेले सड़क फ्लाईओवर के समीप ट्रेन से कट जाने से अज्ञात साठ वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। आसपास के ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान उक्त अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग