राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला हरपुर क्रीड़ा मैदान के पास से पुलिस पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो संलिप्त फरार होने में सफल हो गए। मामले में बताया गया है कि रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब के धंधे में लिप्त चोरी छुपे शराब का धंधा कर रहे युवक रविकांत कुमार सिंह को 5 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहींं पुलिस को देख मौके से दो अन्य धंधेबाज फरार हो गए है। मामले में पुलिस ने तीनों को आरोपित करते उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। वहींं गिरफ्तार हुए धंधेबाज को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग