पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुरगौली गांव में मंगलवार की सुबह विवादित जमीन पर लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने के विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान नबाब पाण्डेय की 60 वर्षीय पत्नी उमरावती देवी,30 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार पाण्डेय, 21 वर्षीय पुत्र सुजित कुमार पांडेय और ज्वाला पाण्डेय की 50 वर्षीय पत्नी देवान्ति देवी, 28 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, विजेन्द्र पाण्डेय की 35 वर्षीय पत्नी गीता देवी,स्व हवलदार पाण्डेय के 40 वर्षीय पुत्र विजेन्द्र पांडेय के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा है उसी मे आम का पेड़ है जिसमें फल आने पर बराबर हिस्सा लगता था उसी में इस बार तोड़ने पर विवाद हो गया जिसमें जमकर मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। मौके पर पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने सभी घायलों में दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन