पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सभी देशवासियों को मुफ्त कोरोना टीकाकरण तथा दीपावली तक गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया कराए जाने का ऐलान का स्वागत करते हुए सराहनीय कदम बताया है। प्रधानमंत्री के इस निर्णय पर धन्यवाद देने को एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें भाजपा किसान मोर्चा मंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,रंजीत कुमार, डॉ देव कुमार पड़ित, बिनोद महतो मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी देशवासियों के लिए नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन दिए जाने से टीकाकरण में गति आएगी। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन पहले की तरह जारी रखे जाने का एलान किया गया है। मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि टीकाकरण के प्रति अफवाह फैलाने वालों से हमें सतर्क एवं सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी मुस्तैदी के साथ अनुपालन करने की आवश्यकता है। भाजपा किसान मोर्चा मंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत दीपावली तक सभी गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। इससे 80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इन घोषणाओं से देश के जरूरतमंद गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग