राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राजीव सीता मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी समाज सेवी इंजीनियर दीना नाथ सिंह की पुण्य तिथि उनके आवास नेवाजी टोला में ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा कोविड 19 के नियमो को पालन करते हुए मनाया गया। उक्त अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रियेश रंजन सिंह ने बताया कि शुरू से ही दीना नाथ सिंह समाज सेवा किए। बीएसएनएल के डिस्ट्रिक इंजीनियर के पद से सेवा निवृत्ति के बाद समाज सेवा में बहुत ज्यादा सक्रिय रहे।बताते चले की श्री सिंह को दो पुत्र एवं पुत्री है। इनके दोनों पुत्र , दोनों बहुएं एवं पुत्री डॉ है।पुण्य तिथि मनाने में प्राचार्य प्रेमेंद्र रंजन सिंह, प्राचार्य प्रियेश रंजन सिंह, डॉ अश्वनी कुमार,डॉ संदीप कुमार, डॉ विभा रानी, डॉ गुंजन रानी, डॉ मंजू सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, प्रो उषा कुमार, विवेक सिंह, डॉ प्रिंस कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग