मुख्यमंत्री ने बीडीओ कांफ्रेसिंग से अमनौर के जदयू पूर्व विधायक से वार्ता कर क्षेत्र के हालात का लिया जायजा
अमनौर(सारण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमनौर के जदयू के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टू सिंह से गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना लॉकडाउन को लेकर जिले के ताजा हालात का जायजा लिया। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के लोगो से सोशल मीडिया के माध्यम से उनके समस्या एवं सुझाव लिए हुए थे। मुख्यमंत्री के वार्ता के दौरान क्षेत्र के समस्याओ व लोगो का सभी सुझाव को रखा, इस दौरान क्षेत्र के लोगों के बीच राहत कार्य के बारे में पूछे जाने पर संतोषजनक बताया। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलने की भी बात कही। पूर्व विधायक ने क्वारेटाइन सेंटर को और बेहतर बनाने का आग्रह किया। जिससे प्रवासी लोगों को कोई कठिनाई नही हो, उन्होंने राहत कार्य व सहायता कार्यो का भी समीक्षा किया, सीएम ने खुद जाकर जायजा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी जदयू कार्यकर्ताओ के अपील भी किया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगो को क्षेत्र में जागरूक करे तथा असहायों को सहयोग करने की बात कही। पूर्व विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लॉक डाउन में कई समस्याओं से जूझ रहे लोगो के लिए मुख्यमंत्री काफी संवेदनशली है। उनके हर समस्याओ को दूर करने के लिए स्वयं निगरानी कर रहे है। वार्ता के दौरान संजय झा व मंत्री अशोक चौधरी भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग