छपरा: मांझी में अपराध की योजना बना रहे 7 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, अवैध हथियार बरामद
माँझी(सारण)। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से योजना बना रहे सात अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर मांझी पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार सभी अपराधकर्मी मांझी थाना क्षेत्र के मुबारक पुर के बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर मिडिल स्कूल के छत पर सभी अपराध कर्मी अपनी योजना को अंतिम रूप देने की फिराक में थे तभी मांझी थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में एकमा व दाउदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया तथा पुलिस कर्मी बन्द स्कूल भवन की छत पर किसी तरह पहुंच गए और सातों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराध कर्मियों के पास से पुलिस ने एक बारह बोर का कट्टा एक पिस्टल आधा दर्जन से अधिक कारतूस तथा चाकू व मोबाइल आदि भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराध कर्मियों पर जिले के अन्य कई थानों में कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं जिसे पुलिस खंगाल रही है। गिरफ्तार सभी अपराधकर्मियों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि पूर्व में घटित कई अन्य कांडों में भी इनकी संलिप्तता सम्भव है। पूछताछ के बाद नए राज का पर्दाफाश हो सकता है। फिलहाल मांझी पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में प्रणय कुमार सिंह उर्फ नौटंकी अभिराज कुमार सिंह ग़दर सिंह राजन सिंह अभिषेक कुमार सिंह अप्पू कुमार साह तथा बमभोला उर्फ संजीत सिंह शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग