एकमा में दो कॉरेंटाइन सेंटरों में करायी गई प्रवासियों के रहने की व्यवस्था
- भोजन की गुणवत्ता को लेकर हुए बवाल के बाद दुरुस्त की गई सुविधाएं
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित हंसराजपुर मध्य विद्यालय में पूर्व में बनाए गए कॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासियों की संख्या अब 85 हो गई है। इसके साथ ही प्रवासियों की संख्या बढ़ने पर स्थानीय अलख नारायण सिंह उच्च विद्यालय में भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। यहां भी गुरुवार से 11 प्रवासियों को रखा गया है। इसकी जानकारी देते हुए सीओ सुशील मिश्र ने बताया कि गुरुवार को मांझी क्षेत्र के चार प्रवासियों को मांझी सीओ के हवाले भी किया गया है। सीओ ने बताया कि क्वारेंटाईन में रहने वाले सभी प्रवासियों के लिए अलग-अलग वस्त्र, थाली, गिलास, साबुन आदमी की व्यवस्था सरकारी स्तर पर उपलब्ध करायी गई है। भोजन व नाश्ते का भी गुणवत्ता युक्त व्यवस्था कर दी गई है। वहीं उनकी देखभाल हेतु अधिकारी व कर्मचारी भी शिफ्ट वाइज तैनात किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों प्लास्टिक की थैलियों में हंसराजपुर मध्य विद्यालय के क्वारेंटाईन में रहने वाले कुछ प्रवासियों ने दी जा रही भोजन की गुणवत्ता को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इससे संबंधित वीडियो भी बनाकी वायरल किया था। बहरहाल, कारण जो भी रहा हो। मीडिया की सूर्खियों में यह मामला आने के बाद कॉरेंटाइन सेंटर में अब माहौल सामान्य है। जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात बतायी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग