कोरोना माहमारी काल में गर्भवती महिलाओं का निःशुक्ल इलाज कर रही है डॉक्टर सुनीता कुमारी
छपरा (सारण)-: एक तरफ जहाँ कोरोना माहमारी काल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सारण जिले के प्रायः डॉक्टर अपनी क्लीनिक को बंद कर रखे हैं ।वहीं छपरा शहर के सदर अस्पताल के पीछे स्थित राजीव क्लीनिक में डॉक्टर सुनीता कुमारी गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क इलाज कर रही हैं। वार्ता के क्रम में डॉक्टर कुमारी ने बताया कि इस महामारी काल में जो भी गर्भवती महिला मरीज मेरे राजीव क्लीनिक में आती है उनका में निःशुक्ल इलाज करती हूँ।वहीं उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 99342 22972 देते हुए बताया कि यदि किसी महिला को कोई भी अंदरूनी बीमारी है अगर वे इस कोरोना महामारी काल में लॉक डाउन के कारण नहीं पहुंच पा रही हैं तो मेरे मोबाइल नंबर से परामर्श ले सकती है। मैं उनकी हिस्ट्री लेने के बाद समुचित दवा उनको बता दूंगी ताकि लॉक डाउन में बीमारी से ज्यादा उनको परेशानी नहीं हो।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग