अभाविप की छात्रा इकाई ने बांटी राहत सामगी
छपरा (सारण)- : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा नगर इकाई की ओर से 50 पैकेट खाद्य सामग्री दी गई ।राहत सामग्री में आटा, चावल, तेल, नमक, आलू , प्याज इत्यादि चीज दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छपरा इकाई के छात्रा कार्यकर्ता कर रही थी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललिता यादव ने कहा कि करोना पूरे देश में फैल गया है ।जिसमें गरीब एवं वंचित समाज के लोग का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। इसीलिए कुछ राहत सामग्री दिया जा रहा है ताकि उन लोग को दिक्कत ना हो सके। राजेंद्र कॉलेज उपाध्यक्ष अमृता कुमारी ने कहा कि इस महामारी में हम लोग को समाज के एकजुट होकर चलना चाहिए। गरीब हो या अमीर एक दूसरे को समय पर मदद करना सबसे बड़ा धर्म होता है। जयप्रकाश महिला कॉलेज के सरिता कुमारी ,सिमरन कुमारी, पूनम कुमारी ,खुर्शीदा उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग