जमीनी विवाद में मारपीट में दो महिला घायल
मशरक(सारण)- थाना क्षेत्र के मशरक पूरब टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो महिला के साथ मारपीट की गयी। इस संदर्भ में पीड़िता काजल देवी द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे कहा गया है कि बुधवार को मैं अपनी जमीन पर पलानी रख रही थी इसी दौरान बबन महतो के परिजनों द्वारा मारपीट की गयी। हमलावरो द्वारा मुझे और मेरी माँ आशा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।उक्त जमीन को लेकर हमेशा मारपीट किए जाने की धमकी दी जाती रही है।इस मामले को लेकर पूर्व में भी थाना को आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी में मीठु महतो, अखिलेश महतो, मनीष कुमार, कल्लू और निशा कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग