अखबार के हॉकरों को अंग वस्त्र व खाद्य समाग्री व साबुन देकर किया सम्मानित – प्रधानाध्यापक कुमारी रेणु
बिपिन कुमार शर्मा ।
दरियापुर (सारण)- कोरोना वैश्विक महामारी के कारण लॉक डाउन में कोरोना के संक्रमण से जब सभी अपनी जान के डर से अपने घरों में बंद है।वही हॉकरो ने अपना काम जारी रखा है।कोरोना महामारी में अपनी जान का ख्याल नहीं करते हुए हॉकरों ने सभी के घरों में अहले सुबह अखबार पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जो ऐसे कर्मवीरों को कोरोना योद्धा के रूप में घर-घर तक अखबार पहुंचाने वाले हॉकरों को प्रभारी प्रधानाध्यपक कुमारी रेणु ने अपने आवासीय परिषर बेला में अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए खाद्य सामग्री का पैकेट दिया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया।आधा दर्जन हॉकरों को सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यपक कुमारी रेणु ने कही कि पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी संक्रमण के लेकर लोग आज जिस विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। वैसे में समाचार की महत्ता बढ़ जाती है।इससे अखबार बांटने वाले जान हथेली पर लेकर लोगों के घर जाकर अखबार पहुंचा रहे हैं।हम अपने समाज के सभी वर्गों से कहना चाहता हूं इस कोरोना वैश्विक महामारी आपदा के रूप में जितने भी योद्धा के रूप में काम कर रहे हैं उन्हें कम से कम सम्मान की दृष्टि से जरूर देखें।क्योंकि यही लोग हैं जो आपदा से बचाने का कार्य कर रहे हैं।जो प्रशंसनीय कार्य है।इनलोगो का हौसला अफजाई होना चाहिए। इस अवसर पर नन्हे कुमार,नागेन्द्र सिंह , रितेंद्र कुमार , विजय शंकर शर्मा सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग