कोरोना लॉकडाउन में बिना बैण्ड बाजे के 11 बारातियों के बीच हुई शादी
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि

परसा (सारण)-: न शादी कार्ड का आमंत्रण, न बैंड बाजा और न टेंट शमियाना फिर भी रबिन्द्र की हुई सपना। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनूठी शादी समारोह के गवाह बने कुल ग्यारह बाराती। परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया निवासी स्व. देवेन्द्र ठाकुर के ज्येष्ठ पुत्र रबिन्द्र कुमार ठाकुर की दहेज रहित अनूठी शादी की निकली बारात को देख कर लोग आश्चर्य चकित थे। दूल्हा को देखने के लिए महिला व बच्चों में बेहद उत्साह का वातावरण था। दरियापुर थाना क्षेत्र के मनपुरा निवासी सुभाष चंद्र ठाकुर की पुत्री सपना कुमारी की शादी बारवे परसौना स्थित गंडक नदी के तट पर जोड़ा मंदिर के प्रांगण में हुई। द्वार पूजा में दोनों तरफ से क्रमशः ग्यारह ग्यारह लोग मौजूद रहे। रिति-रिवाज के लिए एक पंडित व एक नाइ उपस्थित हुए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए द्वार पूजा कन्या निरीक्षण कन्यादान सिंदूर दान कोहबर व बिदाई महज डेढ़ दो घण्टे में सम्पन्न हो गया। कोरोना वायरस के संक्रमण के भय से शादी समारोह में भले ही नाते रिश्तेदारों व ग्रामीणों को आमंत्रित नही किया गया पर सोशल डिस्टेंसिंग में पांच महिलाओं द्वारा गाई जा रही पारंपरिक गीत व गाली शादी समारोह का आकर्षण बना हुआ था। एक निजी कार तथा बाइक से पधारे दूल्हे राजा संग बारातियों को वधु पक्ष के लोगों ने पारंपरिक पुरी सब्जी बुंदिया का भोज परोसा। दोपहर में द्वार पूजा और चार बजे संध्या हुई विदाई पूरे रास्ते में लोगों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग