दो मोटरसाइकिल की टक्कर में मशरक के एक युवक की मौत दूसरे की स्थिति गम्भीर यूपी में
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण)– मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के स्वग्रीय रामनाथ भगत जो भिखारी ठाकुर के गीतों के साथ नाटक मंडली से प्रसिद्ध थे ।उन्हीं के पौत्र हरि किशोर भगत 27वर्ष पिता नौरंगी भगत की दिल्ली से बिहार आने के क्रम मे बुधवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिला के शालिग्राम थाना चेक पोस्ट के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में हरि किशोर भगत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई दूसरा लड़का सोनौली निवासी इंद्रजीत भगत जो साथ मे था वह गम्भीर रुप घायल होने पर जीवन और मौत से जूझ रहा है ।बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से फोन पर मामले में मदद मांगी जिससे सांसद श्री सिग्रीवाल ने यूपी सरकार से बात कर प्रशासन मदद से शव को बिहार गांव में मंगाया। मृतक का शव बहरौली गांव मे आते ही कोहराम मच गया लोगों की भीड़ जमा होने लगी आनन फानन में शव को दफनाया गया ।वहीं मृतक के तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु अपने पिता को देखता तो कभी अपनी मां रिंकू देवी जो गर्भवती होने के वाजूद पति के शव के पास बेहोश हो जा रही थी वही हाल माता शुशीला देवी की थी मगर उस चार बहनों का भाई जिसमें दूसरी बहन की शादी 18/5/2020को होना था लाँकडाउन के चलते शादी की दिन आगे बढ़ गया था इसी सिलसिले में गांव आ रहा था दिल्ली के एक बेल्ट बनाने वाली कम्पनी में काम करता था ।आज मशरक पीएससी के मेडिकल टीम के डाक्टर संजीव कुमार सिंह और एएनएम प्रतिमा कुमारी नौरंगी भगत के यहां पहुंच सभी परिवार जो दिल्ली से बहरौली शव के साथ आए थे उनका स्वास्थ्य जांच किए । मौके पर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा,बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग