एसबीआई का एटीएम खराब रहने से नहीं मिल रहे रूपये, उपभोक्ताओं में आक्रोश
अमनौर(सारण)। ब्लॉक रोड अमनौर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम लगभग लगभग एक सप्ताह से अधिक दिनों से खराब पड़ा है। मगर बैंक के अधिकारियों का ध्यान बिल्कुल इस तरफ नही होने से उपभोक्ताओं में खासे नाराजगी है। जरूरतमंदों को रूपये नहीं मिल रहे है। शुक्रवार को आये दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर किया, बैंक कर्मियों के विरुद्ध एटीएम के पास प्रदर्शन किया। नाराज उपभोक्ताओं में जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, लोहा सिंह, सोनू कुमार, बिक्की कुमार, राकेश कुमार, श्याम कुमार, लाल बाबू सिंह, अमन कुमार, राहुल कुमार समेत दर्जनों शामिल थे। इनका आरोप है कि कोरोना के महामारी के कारण बैंक में भीड़ होने से एटीएम से ही रूपये की निकासी करने के लिए आये थे। ताकि लॉकडाउन में कुछ राहत मिलती। लेकिन एटीएम में रूपये नहीं होने के कारण निराशा ही हाथ लगी। एटीएम में रूपये नहीं होने के कारण प्रतिदिन दर्जनों लोग बैरंग लौट रहे है। बैंक के अधिकारी से शिकायत करने पर आज कल में ठीक होने की बात करते है। बैंक के वरीय अधिकारी से उपभोक्ताओं ने जल्द एटीएम मशीन को ठीक कराकर चालू करने की मांग की है। इस सम्बंध में बैंक के एकाउंटेड जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य ब्रांच के अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। साथ ही इंजीनियर को भी कई बार कॉल किया गया है,लॉक डाउन के कारण आन-जाने में हो रही कठिनाई के कारण नही आ रहे है,एक दो दिनों में ठीक करा दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग