संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। सारण जिले के तरैया से औद्योगिक क्रांति की शुरुआत करने वाले जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह ने तरैया अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर तरैया की रामकोला फॉर्म समेत अंचल क्षेत्र में अन्य जगहों पर स्थित ऐसी जमीनों का विवरण मांगा है जहां औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा सके। तरैया अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता को दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि तरैया के विकास के लिए जरूरी है कि यहां पर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हो इसके लिए तरैया सभी मापदंड पूरे करता है एवं यहां एग्रो बेस्ड इंडस्ट्रीज की संभावनाएं हैं जिससे कि यहां के नौजवानों और किसानों की आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगा इसके लिए हमें औद्योगिक भूमि की आवश्यकता है।
आगे उन्होंने लिखा है कि तरैया स्थित रामकोला फार्म की जमीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उपयुक्त है और यह हमारी पहली प्राथमिकता में है इसके अतिरिक्त भी अंचल क्षेत्र में कहीं भी उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो तो कृपया उसके विषय में जानकारी प्रदान करें। इस संबंध में अंचलाधिकारी सुश्री गुप्ता ने बताया कि श्री सिंह का प्रयास सकारात्मक है और उनके द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अंचल क्षेत्र मैं उपलब्ध औद्योगिक उद्देश्य के लिए उपयुक्त जमीनों के विषय में जांच के उपरांत जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग