अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोविड-19 टीकाकरण से वंचित दर्जनो शिक्षकों ने जलालपुर हाई स्कूल स्थित टीकाकरण केन्द्र पर टीके लिए|टीका लेकर निकले शिक्षक नेता डा राजेश यादव ने बताया कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। सभी अपने परिवार सहित टीका जरुर लें। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। सावधान रहे,पूरा मास्क पहने|साबून तथा सेनेटाईजर का प्रयोग हमेशा करते रहे। महाटीकाकरण अभियान में टीका लेनेवाले शिक्षकों शिक्षक नेता दिलीप कुमार सिंह, परशुराम यादवमो शहजाद आलम संजय सिंह ताराशंकर महतो सुभाष कुमार अवधकिशोर यादव अमरेन्द्र कुमार जयबाबू साह सहित दर्जनो अन्य शामिल हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग