विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने को लेकर बीडीओ रजत किशोर सिंह की अध्यक्षता में परसा हाई स्कूल के प्रांगण में बैठक आयोजित कर 45 वर्ष अधिक उम्र वाले व्यक्ति के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रखंड स्तरीय टैक्स फोर्स के साथ कोविड गाइड का पालन करते हुए समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक में पंचायत के विधानसभा के सभी बूथ पर 9 जून से 24 जून तक को 45 से अधिक उम्र वाले व्यक्ति के लाभुकों को टीकाकरण कराने के निर्णय लिया गया। इस टीकाकरण दिवस के पूर्व संध्या पर चौपाल के साथ डोर टू डोर घूमघूम कर लाभुकों को जागरुक करने का निर्णय लिया गए गया।इस मौके पर सभी पंचायत के नोडल पदाधिकारी, बीएलो, जीविका, सभी सी आर सी, एवं बी आर सी, पंचायत के मुखिया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग