अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के कुमना पंचायत के मानसर स्थित प्राथमिक विद्यालय मानसर के मतदान केंद्र संख्या 182 पर कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने मौकेपर कहा कि कोविड का टीका एकदम सुरक्षित है। इसको लेकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। बाद में उन्होंने कई घरो मे जाकर 45+ वाले लोगों को टीकाकरण के महत्व को समझाया। बीडीओ अरविन्द कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है| सभी टीका जरुर लें। इसका एकमात्र इलाज टीकाकरण ही है। मौके पर हेल्थ मैनेजर अजीत कुमार प्रशांत दूबे, सी आर सी सी मनीष कुमार बी आर पी इंसाफ अली, बी एल ओ कामेश्वर पंडित गीता कुमारी सन्नी कुमार सैनी सहित कई अन्य भी उपस्थित रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग