राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण) जद यू कार्यकर्ता जिले के सभी कोविड वैक्सिनेशन केन्दों पर लोगो को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करें। यह बातें जद यू के सारण लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार राय ने जिले के सभी के वरीय साथी, प्रदेश एवं जिले के नियुक्त विधान सभा प्रभारी, कार्यकर्ताओ के साथ वर्चुअल संवाद में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में सरकार ने आम जनमानस की चिंता करते हर तरह की सुविधाएं मुहैया करते कोविड वैक्सिनेशन अब वार्ड स्तर तक के केंद्र बनाकर कर रही है। सरकार ने सभी 18 से 45 और 45 से ऊपर के सभी नागरिकों के लिए सरकार ने वार्ड स्तर तक वैक्सिनेशन सेंटर बनाया गया है। आप सभी कार्यकर्ता एक एक व्यक्ति से जुड़ कर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करे।वही वही वरीय नेता वैधनाथ प्रसाद विकल ने आग्रह करते जिले के सभी जद यू कार्यकर्ताओ से कहा कि आप सभी घर घर जाकर टिकाकरण के लिए प्रेरित करे। कोरोना महामारी से लॉक डाउन के बाद वर्चुअक संवाद में सभी ने अपनी अपनी बातें रखी।और अपनी महती सुझाव भी रखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग