पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए बुधवार से पूरे जिले भर में टीकाकरण का महाभियान चलाया गया। महा अभियान के तहत मशरक पीएचसी से सम्बद्ध विभिन्न वैक्सीन केन्द्र पर 404 लोगों को वैक्सीन दी गई। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि महा टीकाकरण अभियान में 404 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए सरकारी विद्यालय में बूथ स्तर पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जिसमें पंचायतों में बूथ पर टीम के द्वारा वैक्सीन दी जाएगी।वही सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को टीकाकरण में वरीयता देते हुए उन्हें भी वैक्सीन दी गई।शिक्षिको ने कहा कि यदि वैक्सीनेशन पहले हुआ रहता तो कोई भी शिक्षक बिना वैक्सीन के बाकी नही रहता। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि पीएचसी में बुधवार को सभी कैमपो को मिलाकर 404 लोगों ने आवेदन लिया। उन्होंने निवेदन किया कि बूथ स्तर तक चलाएं जा रहे वैक्सीनेशन कैम्प का लाभ उठाएं और वैसे लोग जिन्होंने वैक्सीन नही लिया हो वे वैक्सीन जरूर लें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग