संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी केंद्र पर शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण केंद्र का आयोजन किया गया। जहाँ उत्साह के साथ शिक्षक पहुँच टीकाकरण कार्य में रुचि दिखा रहे है। सुगम तरीके से शिक्षकों का टीकाकरण हो सके को लेकर चिकित्सकों की टीम भी केंद्र पर मुस्तैद दिखी। मौके पर उपस्थित बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त केंद्र पर विशेष अभियान के तहत वैसे शिक्षक जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष है।उनका टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि 45+ वाले शिक्षको के लिए रेफरल आस्पताल में सामान्य रूप से टीकाकरण जारी है। बीआरसी के नोडल पदाधिकारी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर प्रतिदिन 150 शिक्षको के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।हालांकि लक्ष्य के अनुरूप शिक्षक नही पहुँच रहे है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि बहुत सारे शिक्षक पूर्व में ही वैक्सिनेशन करा चुके है। जबकि शेष बचे शिक्षक टीकाकरण के लिये केंद्र पर पहुँच रहे है। विद्यालयो में पठन-पाठन के अलावे कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यो में भी शिक्षकों की अहम भूमिका है। जिसकों लेकर प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों का वैक्सिनेशन कार्य चल रहा है। टीकाकरण कराने को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग