राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।वहीं पुलिस अभी मंगलवार की रात फुर्सतपुर गांव में एक घर में चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी थी, कि बुधवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में दो घरों का निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नगद एवं आभूषण समेत अन्य सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में अख्तियारपुर गांव निवासी पीड़ित गृहस्वामी अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि चोर छत के सहारे घर में घुस गए और कमरे में रखे पेटी को बाहर लेकर चले गए। सुबह में नींद खुली तो पता चला कि घर से कुछ दूरी पर चोरों ने एक बगीचे में बक्शा फेंक दिया था। बक्से में रखे 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए थे और अन्य कागजात को वहीं पर छोड़ दिया था। चोरों ने इसी गांव के दीनानाथ पाण्डेय के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। इनके घर में भी चोर छत के सहारे प्रवेश कर गए और अलग-अलग कमरों में रखी अलमारी बक्शा अटैची में घर बनाने के लिए रखे हुए 90 हजार रुपये नगद आभूषण अन्य सामान चोरी कर ली। इस दौरान घर की एक महिला के गोद में सो रहे बच्चे के गर्दन से सीकरी छीनी जिससे बच्चा नीचे गिर गया परंतु अंधेरा होने के कारण महिला ने ध्यान नहीं दिया। सुबह देखी तो बच्चे के गले से सिकड़ी गायब थी। सुबह उठते ही जब घर वाले को चोरी की घटना की भनक लगी तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही तो द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दी गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग