राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कोरोना काल मे सारण जिला में उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सेवा का हाल खसता हो चला है जिसकी गड़खा प्रखण्ड के बसंत गाँव स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के आस- पास के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल कर रख दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जिला प्रशासन और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को उन लोगो ने सूचना देने का काम किया है लेकिन जिला प्रशासन नही जागा और जब बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उन्हें यहाँ स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल करने के लिए आवेदन दिया गया तो सिर्फ आश्वासन के सिवा ग्रामीणों को कुछ भी हाँथ नही लगा। बसंत में हमारी टीम की मुलाकात बसन्त गाँव निवासी बुजुर्ग नागेंद्र प्रसाद सिंह से हुई जिन्होंने बसंत में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए अपनी बहुमूल्य जमीन दान की थी लेकिन उनको भी आज इस स्वास्थ्य केंद्र की हालत देख निराशा ही हाँथ लगी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रखंड मुख्यालय से दूर होने के कारण अपनी जमीन सरकार को दान किया था लेकिन इसमें कुछ दिन तो चिकित्सक आये लेकिन फिर वही मायूसी हाँथ लगी और आज उन्हें दुबारा दस किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय या फिर 25 किलोमीटर की यात्रा कर सदर अस्पताल छपरा जाना पड़ता है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग