राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। बिहार ग्राम कचहरी सचिव संघ के प्रदेश स्तरीय कमेटी ने पुनः पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की ग्राम कचहरी सचिव की सेवा स्थाई करने एवं मानदेय वृद्धि करने तथा नगर निगम में गए हुए सचिवों को किसी अन्य जगह समायोजन करने के संबंध में मांग की है तथा मानदेय वृद्धि के लिए आग्रह की गई एवं वर्तमान तथा पूर्व में बकाया मानदेय का भुगतान के संबंध में भी आग्रह किया गया। इस बात की चर्चा भी की गई की 19 जनवरी 2021 को ग्राम कचहरी सचिव की सेवा स्थाई करने के लिए राज कैबिनेट को तत्कालीन पंचायती राज मंत्री सा उपमुख्यमंत्री श्रीमती रेनू देवी के द्वारा भेजा गया था। जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिस पर उचित करवाई करने की मांग की गई। मिलने वालों ने सारण जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राय सारण जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार पंडित समस्तीपुर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव दरभंगा जिला अध्यक्ष जयनारायण जी एवं हरिवंश जी उमेश राय जिला महासचिव सारण रमेश कुमार पंडित समस्तीपुर आलोक कुमार आलोक कुमार यादव वैशाली अनुज कुमार नवादा राजकुमार राम अररिया अर्जुन प्रसाद रोहतास प्रदुमन पंडित पटना प्रमोद कुमार पटना नवीन कुमार साहनी सीतामढ़ी राजकुमार पटना आदि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग