राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। एटीएम कार्ड से फर्जी तरीके से अठाईस हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है महमदपट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित दिलिप माझी ने बताया है कि उसका बैंक खाता सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया के पटेढी शाखा में है। वो अभी लाकडाऊन में फंसकर अपने घर पर ही है और उनका एटीएम भी उनके पास ही है। कल उनके मोबाइल पर एक एक कर तीन मैसेज आये जिससे उन्हें ये पता चला कि उसके खाते से 28000 रुपए की निकासी की गई हैं। वे बैंक में जाकर पूछताछ करने पर पता चला है कि ये रुपए झारखंड के जमशेदपुर से निकाले ग्रे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग