पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए मशरक प्रखंड के विभिन्न केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए गर्भवती की गोद भराई की रस्म अदायगी की गई।इस दौरान सेविकाओं द्वारा घरों के लोगों के बीच पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की चर्चा कर विशेष रूप से एनीमिया की जानकारी देते हुए महिलाओं को आयरन की गोली खाने को प्रेरित किया।इस दौरान घरों में दूसरे महिलाओं के साथ साथ पुरूष सदस्य को भी गर्ववती महिला का ख्याल रखने को कहा गया। केंद्र पर मधुरानी सिन्हा,सेविका उषा देवी,रिकी देवी,किरण देवी,पुनम देवी समेत सभी सेविकाओं ने पोषक क्षेत्र में गोद भराई उत्सव का आयोजन किया गया। वही सभी सेविकाओं द्वारा सभी महिलाओं को खतरनाक कोरोना वायरस के बारे में समझाया भी गया उन्हें बताया गया कि आप अपने घरों में ही रहें और ज्यादा जरूरत होने पर घरों से बाहर निकलें। घर में खाना बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। खाना बनाने और खाने से पहले हाथों को साबुन से साफ सफाई कर दें और यदि आपके घर में किसी को सर्दी,खासी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो रही हों तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग