कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए व्यवसायियों ने किया महामृत्युंजय का जाप
जलालपुर(सारण)। प्रखंड के किशनपुर बाजार पर स्थित हनुमान मंदिर में स्थानीय व्यवसायियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए महामृत्युंजय का जाप तथा हवन किया। सभी ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना किया, वे जल्द से जल्द कोरोना के प्रभाव को खत्म करें, जिससे उनका व्यवसाय फिर पहले वाली गति में आ जाए। आचार्य नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व मे जगत हिताय इस जाप हवन में व्यवसायियों में पुजारी भोला पांडेय, चंदेश्वर सिंह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र कुँवर,दिनेश साह, राजेश प्रसाद,दिलीप प्रसाद, रवीन्द्र सिंह सुशील पांडेय सहित अन्य लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग