राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना राहत: गुजरात के  सूरत से विशेष ट्रेन से बिहार के अलग-अलग जिलों के छपरा जंक्शन पर आये 1206 प्रवासी, स्क्रीनिंग के बाद भेजे गये क्वारेंटीन कैम्प

कोरोना राहत: गुजरात के  सूरत से विशेष ट्रेन से बिहार के अलग-अलग जिलों के छपरा जंक्शन पर आये 1206 प्रवासी, स्क्रीनिंग के बाद भेजे गये क्वारेंटीन कैम्प

  •  डीएम और एसपी ने छपरा जंक्शन पर की आगवानी
  •  स्टेशन पर की गयी सभी की स्क्रीनिंग
  • सभी को फुड पैकेट देकर बसाें से भेजा गया उनके गृह जिला
  •  स्टेशन पर लोगों ने प्रकट की अपनी खुशी, जिला प्रशासन और सरकार को दिया धन्यवाद

छपरा(सारण)। छपरा जंक्शन पर बिहर के अलग-अलग जिलों के प्रवासियों को विशेष ट्रेन से लाने का सिलशिला शुरू हो गया है। तीसरे दिन गुजरात के सूरत से श्रमिक स्पेशल ट्रेन छपरा जंक्शन पर पहुंची। गुरूवार को सूरत से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आयी थी और शुक्रवार को तेलंगना से आयी। शनिवार को सर्वप्रथम जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा ट्रेन की सबसे पिछली बोगी तक जाकर निकलने वाले सबसे पहले व्यक्ति का स्वागत किया गया। इसके बाद बारी-बारी से लोगों के उतरने का सिलाशिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाओं का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर हीं लोगों को और उनके बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दो प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टाॅफी और कुरकुरे का पैकेट दिया गया। तत्पश्चात लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों के माध्यम से भेज दिया गया। जंक्शन पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, स्टेशन को फुलों और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहूॅच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों के द्वारा यहाॅ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया।

बिहार के इन जिलों के आये प्रवासी
गुजराज के सूरत से छपरा जंक्शन पर करीब 1206 प्रवासी लोग आये। इनमें सबसे अधिक मजफ्फरपुर जिला के 375, सारण जिला 321, गया के 175, पटना 169, दरभंगा के 77, पुर्णिया 28, सहरसा के 23, भागलपुर 20, और मुंगेर जिला के 15 व्यक्ति शामिल थे।

सभी प्रवासियों को भेजा गया प्रखंड क्वारेंटिन कैम्प
इस अवसर पर मीडिया से वार्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि आये हुए सभी लोगों को उनके गृह जिला में भेजा जा रहा है जहाँ से उन्हें उनके गृह प्रखंड में बनाए गये क्वेरेंटीन कैम्प में रखा जाएगा। सारण जिला में भी जो 321 लोग आज सूरत से आये हैँ उन्हे भी उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में भेजा जा रहा है। इस कैम्प में उन्हें 21 दिन रखा जाएगा। वहाँ सभी लोगाें को डिग्निटी किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें पहनने का कपड़ा, थाली-ग्लास, बाल्टी-मग, साबुन-सर्फ, ऐनक-कंघी, टूथपेस्ट-ब्रस आदि रहेगा। इन कैम्पों में सुबह में नाश्ता और दो बार का भोजन ससमय उपलब्ध कराया जाएगा। इन कैम्पों में मनोरंजन के लिए टेलीविजन (एलसीडी) भी लगाया गया है तथा सुबह-शाम योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।

134 प्रवासियों का सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया
जिलाधिकारी ने बताया कि बाहर से आये हुए 134 प्रवासियों का सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया है तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि कोरेन्टाइन कैम्प में रह रहे एवं आने वाले प्रवासियों में सभी बुजूर्ग व्यक्तियों तथा एनफ्लूऐंजा के लक्षण वाले व्यक्तियों का सेम्पल लेकर जाँच करा ली जाय।