कोरोना राहत: सारण के 60 क्वेरेंटीन कैम्प में 3470 लोगाें को किया गया है आवासित -जिलाधिकारी
छपरा(सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि दूसरे प्रदेशों से आ रहे सारण जिला के 3470 लोगों को प्रखंडो में बनाये गये 60 क्वेरेंटीन कैम्प में रखा गया है जबकि प्रखण्डों में करीब 127 क्वेरेंटीन कैम्प बनाये गये है, जहाँ 16 हजार लोगों को आवासित किया जा सकता है। अभी तक बाहर से तीन ट्रेने छपरा जंक्शन पर आयी है, जिससे दो टेªन सूरत से तथा एक तेलांगना के घटकेसर से आयी है। जिसमें सारण जिला केकरीब 757 लोग आये हैँ। प्रति दिन बिहार के दूसरे जिले से भी लोग सारण आ रहे हैं। सभी लोगों को प्रखंड क्वेरेंटीन कैम्प में रखने की व्यवस्था बनायी गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि 8 मई को कोटा से 350 छात्र ट्रेन के माध्यम से आरा जिला आये, जहाँ से उन्हें बस से छपरा लाया गया और उनके संबंधित प्रखंडों में स्वास्थ्य जाँच कराकर तथा उनसे स्वघोषणा पत्र लेकर उन्हें उनके अभिभावक को सौंप दिया गया, जहाँ वे होम क्वेरेंटीन में रहेंगे।
प्रवास से आये 134 लोंगो का सेम्पल कलेक्ट कर जाँच के लिए भेजा गया
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रवास से आये 134 लोंगो का सेम्पल कलेक्ट कर जाँच के लिए भेजा गया है जिसमें 34 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है जो निगेटिव आया है। इस प्रकार जिला से अभी तक 907 सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया है जिसमें 770 का रिपोर्ट प्राप्त है। जिला में कुल 35 लोगों को जिला के क्वेरेंटीन में तथा एक पाजीटिव व्यक्ति को आइसोलेषन में रखा गया है। छपरा जं0 पर अभी तक 9 सस्पेक्टेड व्यक्तियाें की पहचान की गयी है। 10 एवं 12 मई को भी जिले में सूरत से प्रवासियों के आने की सूचना प्राप्त है।
320544 घरों की डोर टू डोर हुआ सर्वे
जिलाधिकारी ने बताया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रषासन के द्वारा 320544 घरों की डोर टू डोर सर्वे कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 24 अप्रैल तक लक्ष्य के अनुरूप सभी घरों का सर्वेक्षण करा लिया गया। सर्वे के दौरान कुल 1909134 लोगों को अच्छादित किया गया, जिसमें 175 में एन्फ्लुएंजा के लक्षण मिले थे। इन सभी 175 व्यक्तियों की मेडिकल टीम के द्वारा हेल्थ स्क्रीनिंग करायी गयी है। द्वितीय चरण मेें डोर टू डोर सर्वे के लिए 330077 घराें का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें कुल 1980462 की आवादी अच्छादित थी। सर्वे का कार्य 1 मई से प्रारंभ किया गया और 7 मई को पूर्ण कर लिया गया।
134680 प्रवासियाें को मुख्यमंत्री विशेष सहायता के लिए की गई अनुशंसा
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया है कि मुख्यमंत्री विशेष सहायता के लिए सारण जिला के 134680 प्रवासियाें के भुगतान की अनुशंसा जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन विभाग बिहार, पटना को किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इन सभी के खाते में रूपया 1000/- की राशि हस्तांतरित की गयी है। यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब किसी का आवेदन लंबित नहीं है।
सफलता पूर्वक चल रहा कंट्रोल रूम
जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय निदेषानुसार गठित सभी कोषांग सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र 06152-245023 पर 4566 काॅल, जिला नियंत्रण कक्ष 06152-242444 पर 456 काॅल, स्वास्थ्य विभाग सारण, छपरा के नियंत्रण कक्ष 06152-244812 पर 1376 काॅल, प्रखंड स्तरीय चिकित्सा केन्द्र पर स्थापित नियंत्रण कक्ष पर 15182 काॅल प्राप्त हुए हैं। प्राप्त सभी काॅल पर तक्षण कार्रवाई करते हुए सहायता उपलब्ध करायी गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग