तरबूज लदा पिककप साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए पलटी
अमनौर(सारण)। एस एच 104 अमनौर भेल्दी मुख्य पथ स्थित अपहर हाई स्कूल के निकट तरबूज से लदा पिककप एक साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर जा पलटी। जिससे साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं चालक बाल-बाल बच गया। पिककप पलटने की आवाज को सुन स्थानीय ग्रामीण बीच बचाव को दौड़े, गाड़ी से चालक को निकाला तथा घायल साइकिल सवार को उपचार हेतु स्थानीय पीएचसी लाया। घायल व्यक्ति अपहर गांव के ग्रामीण चिकित्सक बैध तारकेश्वर गिरी बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भेल्दी के तरफ़ से तेज रफ्तार में तरबुज लदा पिककप अमनौर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक साइकिल पर सवार व्यक्ति को ठोकर मार अनियंत्रित होकर पलट गई। पिककप के पलटने से तरबूज सड़क पर बिखर गया,तरबूज लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग