परिवारिक लाभ योजना के तहत पीड़ित परिवार को मिला चेक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक(सारण)- प्रखण्ड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के बहरौली वार्ड 10 निवासी शिवपूजन सहनी की लम्बी बीमारी से मौत छह महीने पहले हो गई थी जिसके बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने पीड़ित परिवार के दुखों को अपना दुःख समझते हुए परिवार के सदस्य को बिहार सरकार के पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए का चेक दिलवाया। पीड़ित परिवार ने मुखिया द्वारा सरकारी मदद दिलवाने के लिए लाभुक ने मुखिया और प्रशासन को धन्यवाद दिया। पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि उनके पिता के बीमारी से मरने से परिवार चलाने में दिक्कत हो रही थी वही कोरोना वायरस से लाॅक डाउन में पेट पालना बड़ी समस्या बन गयी थी। जिसमें यह रूपया हमारे परिवार का भरण पोषण के काम आएगा। मौके पर मुखिया अजित सिंह ने बताया कि वे पंचायत के लोगों के परिवार के सदस्य के रूप में हैं और पंचायत के लोग हमारे परिवार के सामान है उनकी हर दुख और सुख में वे हमेशा दिन रात सेवा के लिए तत्पर है। मौके पर पंचयात सचिव रबिन्द्रनाथ राय, मुकेश बाबा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग